अर्जी स्वीकारने का उपाय Bageshwar Balaji

आइये हम बात करते है bageshwar balaji जिसकी शुरुआत करीब 300 साल पहले जिस मानव कल्याण और जनसेवा की परंपरा को सन्यासी बाबा ने शुरु किया था, अब इसी परंपरा को और आगे बढ़ा रहे हैं बालाजी महाराज के कृपा पात्र, श्री दादा गुरुजी महाराज के उत्तराधिकारी पूज्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जिसको हम bageshwar maharaj के नाम से भी जाने जाते है, और दुनिया bageshwar dham sarkar के नाम से संबोधत करती है। भक्तों का कष्ट हरने भगवान खुद इस धरती पर नहीं विराजते बल्कि अपने किसी दूत को भेजते हैं। बागेश्वर धाम सरकार, बालाजी के वो भक्त हैं जिनपर उनकी असीम कृपा है। यहां जो भी बालाजी महाराज की शरण में अपनी मनोकामना लेकर आता है, बालाजी महाराज अपने परम भक्त बागेश्वर धाम सरकार के माध्यम से उसे पूर्ण करवाते हैं।

Bageshwar Balaji

bageshwar balaji

Dhirendra Krishna Shastri

आइये हम बात करते है bageshwar dham sarkar के धीरेन्द्र कुमार शास्त्री के बारे में जिसका जीवन परिचय बहुत ही दिलचस्प है, उन्होंने बचपन से ही बहुत सी परेशानियों का सामना किया है. उनके जीवन में एक समय ऐसा भी आया की उनको दो वक्त का खाना भी नशीब नहीं हुआ था लेकिन फिर भी उन्होंने अपने जीवन में हार नही मानी और बालाजी भगवन के ऊपर विश्वास रखे रहे उनकी भक्ति करते रहे जिससे उनके जीवन एक दिन ऐसा आया जब स्वयं बालाजी ने उनके ऊपर ऐसा आर्शीवाद दिया जिससे अब वे पूरे देश में ही नही बल्कि पुरी दुनिया में भी धूम मचा रहे हैं।

  • बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का पूरा नाम : पंडित महाराज श्री धीरेन्द्र कृष्ण कुमार शास्त्री
  • गुरु का नाम  :  सेतु महाराज हैं
  • जन्म  :  04 जुलाई सन 1996
  • जन्म स्थान  :  ग्राम गढ़ा जिला छतरपुर मध्य प्रदेश (भारत)
  • धीरेन्द्र शास्त्री जी का लक्ष्य   :  मानव जग का कल्याण, सनातन का प्रचार
  • धीरेंद्र शास्त्री का परिवार  :  परिवार में कुल 5 लोग है – माता – पिता और एक भाई, एक बहन
  • धीरेन्द्र शास्त्री के  :   माता – पिता पिता रामकृपाल गर्ग, माता सरोज गर्ग
  • जाति  :  पंडित, ब्राह्मण
  • राशि  :   धनु राशि
  • धर्म :  हिन्दू
  • राज्य:  मध्यप्रदेश
  • नागरिकता:    इंडियन
  • शिक्षा:  ग्रेजुएट (बी.ए.)

धीरेन्द्र शास्त्री के बारे में कुछ रोचक बातें

Bageshwar Balaji
  • बागेश्वर धाम श्री धीरेन्द्र शास्त्री जी को लोग ज्यादातर बागेश्वर बालाजी महाराज, कोई संत कहते है, तो कोई चमत्कारी बाबा कहते है, लोग अलग अलग के नाम से जानते हैं।
  • धीरेन्द्र शास्त्री बालाजीके आशीर्वाद से किसी भी इंसान के बारे में बिना जाने उनके बारे में सब कुछ बता सकते हैं।
  • लोगों द्वारा धीरेन्द्र शास्त्री को चमत्कारी बाबा भी माना जाता है।
  • धीरेन्द्र शास्त्री कथा वाचक हैबागेश्वर धाम सरकार में एक पुजारी व महाराज के रूप मे भगवतकथा, रामकथा, प्रवचन आदि सब सुनाते हैं जिसे सुनने के लिये लोग दूर दूर से आते हैं।
  • लोगों का मानना है बागेश्वर धाम मे मंगलवार के दिन लगायी गयी अर्जी कभी भी असफल नहीं होती है.
  • धीरेन्द्र शास्त्री के ऊपर स्वयं बालाजी महाराज श्री हनुमान जी का हाथ है और धीरेन्द्र शास्त्री उनके बहुत बड़े भक्त है।
  • धीरेन्द्र शास्त्री भारत के पहले इतने युवा सन्यासी बाबा है जो अपने चमत्कार से लोगों की परेशानियां दूर कर देते हैं।

अर्जी कैसे लगाई जाती है

Bageshwar Balaji
  • अर्जी लगाने हेतु घर पर सर्वप्रथम आपको पहले एक लाल कपडा लें और इस में नारियल को लपेट दें।
  • फिर एक कागज़ पर अपनी अर्जी लिखकर उसे उस नारियल व कपडे से बांध देना है।
  • इसके बाद आप को भगवान बालाजी का एक माला का जाप (ॐ बागेश्वराय नमः) करते हुए करना है। और आपको नारियल को अपने पूजा स्थल पर रख देना है।
  • इस प्रकार Bageshwar Dham में आप की अर्जी डालने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  • आप को कुछ चीजों के सेवन से परहेज करना होगा जैसे कि:- प्याज, लहसुन, मांस या मदिरा आदि तामसिक चीज.
  • अर्जी के चार दिन तक नियमित रूप से ब्रह्मचर्य(शारीरिक संबंध नहीं बनाना) का पालन करें और मंत्रों का जाप करें।
  • एक बार अर्जी मंजूर होने पर आप को अर्जी के लिए बांधे गए नारियल को बागेश्वर धाम छतरपुर ले जाना होगा। यदि ऐसा न कर पाए तो इसे अपने पूजास्थल पर ही रहने दें।

कैसे पता लगेगा अर्जी स्वीकार हुई या नहीं?

  • अब बागेश्वर धाम की अर्जी बांधने के बाद से ही आपके मन में प्रश्न उठेगा कि कैसे पता लगेगा कि हमारी अर्जी स्वीकार हुई है या नहीं? तो इसका उपाय भी धीरेन्द्र शास्त्री ने स्वयं बताया है।
  • अगर आपने सच्चे मन से अर्जी लगाई है और स्वीकार हो गयी तो स्वप्न में लगातार 2 दिन तक बन्दर दिखाई देंगे।
  • केवल एक दिन बन्दर दिखाई दे तो हो सकता है कि केवल आपको लगन लगी है इस वजह से दिखाई दे रहे हैं। अर्जी स्वीकार होने के लिए कम से कम 2 दिन तक घर में किसी के स्वपन में बन्दर दिखाई देंगे

यदि अर्जी स्वीकार नहीं हुई तो

घर बैठे अर्जी लगाने के 1 या 2 हफ्ते बाद तक अगर आपको सपने में बालाजी बंदर रूप में नहीं दिखे है तो इसका मतलब है कि आपकी अर्जी स्वीकार नहीं हुई है, ऊपर बताए गए नियम से आपको दोबारा से मंगलवार के दिन अपनी अर्जी लगानी है तीन से चार बार अर्जी लगाने के बाद आप की अर्जी bageshwar balaji के चरणों में स्वीकार जरूर होगी ,आप सच्चे मन से अगर बागेश्वर बालाजी के चरणों में अर्जी लगाते हैं तो आप की अर्जी जरूर स्वीकार होगी.

Bageshwar Dham Kahan Hai

बागेश्वर धाम का कॉन्टेक्ट नंबर – 8982862921 / 8120592371

ग्राम – गढ़ा, पोस्ट – गंज, जिला – छतरपुर

मध्य प्रदेश, पिन – 471105

1 thought on “अर्जी स्वीकारने का उपाय Bageshwar Balaji”

Leave a Comment